{"_id":"60a94de98ebc3eef0b506092","slug":"roadways-bus-and-dcm-clash-12-passengers-injured-nazibabad-news-mrt539445321","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और डीसीएम की भिड़ंत, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और डीसीएम की भिड़ंत, 12 यात्री घायल
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद(बिजनौर)। भागूवाला क्षेत्र में कठियारी नदी के पास रोडवेज बस और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस में बैठे 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी चंदक उपचार के लिए भिजवाया।
भागूवाला क्षेत्र में कठियारी नदी के पास शनिवार को हरिद्वार जा रही है रोडवेज और विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रोडवेज बस के यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हादसे में रोडवेज बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। बस में 23 यात्री यात्रा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। रोडवेज बस के चालक सत्येंद्र कुमार के सिर में चोट आई है। साथ ही डीसीएम के चालक लाली सिंह और सहायक छिंदर को भी चोटें आई है।
एसआई रामचंद्र और मनोज तोमर ने आरोप लगाया कि डीसीएम के चालक और सहायक नशे में थे। रोडवेज बस की महिला परिचालक मोनिका ने बताया कि सामने से अनियंत्रित डीसीएम आता देख उन्होंने बस साइड में लगवा दी थी। फिर भी डीसीएम ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों रफीक, आजाद, परमेश्वरी, कमला, महेश समेत एक दर्जन व्यक्तियों को पीएचसी चंदक उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है।