फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roadside garbage fire

पालिका की ओर से कोई कार्रवाई न होने से लोगों ने धुआं प्रदूषण के बीच बिताई रात

Fri, 26 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roadside garbage fire
सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगी
विज्ञापन

धामपुर। किसी ने नहटौर मार्ग पर प्रयास अस्पताल के पास सड़क किनारे कूड़े के ढेर में आग लगा दी। चारों ओर धुआं फैलने से राहगीरों को परेशानी हुई। लोगों ने पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन किसी ने आने की जहमत नहीं उठाई।

प्रयास अस्पताल के पास से नगीना बाईपास गुजरता है। इस मार्ग के दोनों तरफ कूड़ा का ढेर लगा है। पालिका की ओर से गंदगी को भी वहां पर ही लाकर डाला जा रहा है। बताया गया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने कूड़े में आग लगा दी। आग ऊंची लपटों के साथ जलने शुरू हुई तो वहां से गुजर रहे लोगों ने आग पर काबू पाने को पालिका को अवगत कराया। रामगंगा कॉलोनी निवासी विनय कुमार, योगेंद्र सिंह, विवेक, कौशल, घनश्याम, धीरेंद्र ने बताया कि जब पालिका से कोई अधिकारी नहीं आया तो उन्होंने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व एसडीएम धीरेंद्र सिंह से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि उनके द्वारा सफाई निरीक्षक से बता दिया गया था। यदि उनके स्तर से कार्रवाई नहीं हुई तो वे जवाब तलब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed