फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads submerged in water due to rain

झमाझम बारिश से सड़कें पानी में डूबी

Wed, 22 Jul 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged in water due to rain
झमाझम बारिश से सड़कें पानी में डूबी
विज्ञापन

बिनजौर। जिलेभर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मानसून की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। भारी बारिश से नगर की सड़कों व गली-मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। सड़कें पानी में डूबने से यातायात पर ब्रेक लग गया। वाहन चालकों व राहगीरों को एक से दो फीट पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा।
मंगलवार को जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। सुबह से शाम तक पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश होती रही। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिलेवासियों को बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल गई। वहीं बारिश के कारण नगरीय क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जल निकासी नहीं होने से सड़कें व गलियां बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गई। सिविल लाइन, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नजीबाबाद रोड, नीलकमल टाकीज वाली गली, सिविल लाइन, नई बस्ती, गीता कॉलोनी, आदर्श नगर आदि में दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन चालकों व पैदल चलने वालों को आवागमन में बहुत परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एक तरफ झमाझम बारिश से जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई, तो वहीं खेतों में बारिश का पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे। फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात ट्यूबवेल से फसलों की सिंचाई करने में लगे थे। भारी बारिश के कारण कुछ दिन तक किसानों की फसलों की सिंचाई को लेकर चिंता समाप्त हो गई है। ट्यूबवेल और गर्मी निवारक घरेलू विद्युत उपकरण बंद रहने से कुछ समय तक लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींदडू़ में रूक-रूक हुई बारिश
नींदडू़। मंगलवार को नींदडू़ क्षेत्र में मामूली वर्षा हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उधर, किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताते हुए जोरदार वर्षा की अपेक्षा की है।

नालियों को जेट पंपिंग मशीन से खोला गया
बिजनौर। मौसम की पहली बारिश ने नगर पालिका की नाले की सफाई की पोल खाल दी। बारिश में नालियों के अटे होने के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी का कहना है तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर ही जाता है। एक दो जगह कूड़े की वजह से नाली चोक हो गई थी। उसे जेट पंपिंग मशीन से खोला गया है।

बिजनौर में मंगलवार को हुई तेज बारिश से नजीबाबाद रोड पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन

बिजनौर में मंगलवार को हुई तेज बारिश से नजीबाबाद रोड पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में तेज बारिश में छाता लगाकर जाती युवती और महिला।

बिजनौर में तेज बारिश में छाता लगाकर जाती युवती और महिला।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed