फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Roads blocked due to the surging Malan River; people are risking their lives to cross.

Bijnor News: मालन में उफान से रास्ते बंद, जान जोखिम में डाल निकल रहे लोग

Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roads blocked due to the surging Malan River; people are risking their lives to cross.
जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद
बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद किया
विज्ञापन


पुलिस लाइन में घुसा मालन का पानी, पंपिंग सेट से की जा रही निकासीसंवाद न्यूज एजेंसी
बेगावाला/गजरौला शिव। मालन नदी का जलस्तर बढ़ने से रावली क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर गजरौला शिव के पास सड़क पर पानी बहने से मार्ग बुधवार से बंद है। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर आदि के सहारे निकल रहे हैं। सड़क किनारे स्थित पुलिस लाइन में भी मालन का पानी भर गया है।
रावली और ब्रह्मपुरी के बीच मालन नदी के रपटे पर पानी का बहाव जारी है। ग्रामीण नाव से नदी पार कर रहे हैं। भाकियू के तहसील सचिव लवकेश कुमार ने रपटे की जगह पुल का निर्माण कराने की मांग की है। मालन का पानी ग्राम मुजफ्फरपुर केशो में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पहुंच गया है।
विज्ञापन

उधर, गजरौला शिव के पास बिजनौर-मंडावर मार्ग पर मालन नदी के पुराने रपटे पर तीन से चार फीट पानी बह रहा है। पानी नदी के किनारे को तोड़कर हजारों बीघा फसल में भर गया है और जंदरपुर, गजरौला व हमीदपुर गांव की ओर रुख करने लगा है। नई बनी पुलिस लाइन में भी पानी भर जाता है। पुलिस लाइन में निर्माणाधीन साइबर सेल की बिल्डिंग भी जलमग्न हो गई है। पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीएम के आने पर बनवाई गई थी नदी का पायलट
गजरौला शिव। सन 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगाकर मालन नदी को कब्जा मुक्त कराया था। साथ ही पुल के दोनों ओर पायलट बनाई गई थी। मुख्यमंत्री के जाने के कुछ दिनों बाद फिर से लोगों ने मालन की भूमि पर कब्जा कर खेती करनी शुरू कर दी। ग्रामीण ठाकुर सिंह, महेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, मकसूद आदि ग्रामीण बताते हैं कि 50 साल पहले मालन नदी की चौड़ाई एक किलोमीटर से अधिक थी जो घटकर 15 मीटर रह गई है।

---

शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से परेशान लोग
हल्दौर। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर से अम्हेड़ा, कूकड़ा इस्लामपुर, कुम्हारपुरा समेत आस-पास के गांवों को जाने वाले मार्गों पर कई स्थानों पर जलभराव होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थाना परिसर में भी जलभराव होने से फरियादियों और पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
राजा का ताजपुर। खलिया नदी का जलस्तर बढ़ने से मोहल्ला जोशीयान के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बंद हो गया है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। ग्रामीण सतीश यादव, नीरज कुमार, मनोज कुमार, कुंवरपाल सिंह, ललता प्रसाद, विनोद कुमार आदि ने खलिया नदी की सफाई कराने की मांग की है।
--

झील का तटबंध टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
किरतपुर। नगर पालिका क्षेत्र किरतपुर स्थित नैनी झील में नगर पालिका क्षेत्र का पानी ज्यादा आने से झील का तटबंध टूट गया और सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। खेतों में पानी के तेज बहाव से सरकारी चकरोड संख्या 25 भी कट गई। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगरपालिका क्षेत्र का पानी एक भट्ठे की जमीन पर बनी नैनी झील में पहुंचता है। ज्यादा पानी आने से झील का तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों में भर गया। किसान अंशुल राजपूत, सचिन, राहुल, मुन्ना और सलीम आदि ने बताया कि उनके खेतों में कई फीट पानी भर गया है। किसानों ने अधिकारियों से तत्काल पानी की निकासी कराने, क्षतिग्रस्त चकरोड की मरम्मत कराने और फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि ज्यादा पानी के बहाव से चकरोड टूट गई है। इससे किसानों के खेतों में पानी आ गया था। समस्या का समाधान किया जा रहा है।

---

रामगंगा बांध का जलस्तर 349.050 मीटर हुआ

कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते कालागढ़ के रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर बृहस्पतिवार को सायं चार बजे 349.050 मीटर दर्ज किया गया। नियंत्रण कक्ष के अनुसार पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी चौखुटिया, मारचूला, लैंसडाउन आदि से होकर कालागढ़ के बांध में पहुंचता है। हालांकि बृहस्पतिवार को पहाड़ों से आने वाला पानी कुछ कम हो गया है। फिर भी जलस्तर बढ़ रहा है।

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

जलीलपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर सीकरी में मकान में घुसा पानी फोटो ग्रामीण स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed