{"_id":"6ac2b1340966cb553f0c4533","slug":"road-in-bad-shape-for-three-decades-life-miserable-in-potholes-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-192026-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन दशक से बदहाल सड़क, गड्ढों में जिंदगी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन दशक से बदहाल सड़क, गड्ढों में जिंदगी बेहाल
विज्ञापन
कादराबाद में पत्थरवाला से हिदायतपुर को जाने वाला क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद (पड़ताल के साथ)
कादराबाद। कादराबाद-कालागढ़ मार्ग से पत्थरवाला होते हुए हिदायतपुर गांव तक जाने वाले करीब दो से तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का है। तीन दशक बीत गए, लेकिन सड़क की सूरत नहीं बदली। कहीं गहरे गड्ढे हैं तो कहीं सड़क से पत्थर और बजरी उखड़ कर बाहर निकल आए हैं। जर्जर सड़क पर दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने सुध नहीं ली। अब ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
ग्राम पत्थरवाला, हिदायतपुर, टांडा, पुख्खावाला, फूलताल और गढ़ी समेत कई गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क खराब होने से किसानों को गन्ने की ढुलाई में परेशानी हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों को भी रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। बरसात में गड्ढों में करीब दो-दो फीट पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीण सुनील कुमार का कहना है कि सड़क पर कंकड़-पत्थर निकल आए हैं। स्कूली बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक निकालना तक मुश्किल हो गया है। बार-बार मांग के बावजूद सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन
किसान चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि गहरे गड्ढों से गन्ने से भरे वाहनों को निकालने में परेशानी होती है। वाहन फंसने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। सड़क का निर्माण जरूरी है।
ग्रामीण जगदीश सिंह ने बताया कि चुनाव के समय नेता आते हैं और सड़क बनवाने के वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई सुध नहीं लेता। पत्थर-बजरी उखड़ने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
किसान धन सिंह ने कहा कि सड़क बनवाने के लिए एसडीएम और विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब मार्ग का निर्माण कराया जाना चाहिए।
किसान दिगराज सिंह ने कहा कि पुलिया से हिदायतपुर तक सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। कई बार मांग के बाद भी निर्माण नहीं हुआ। अब जल्द सड़क बननी चाहिए।
उप जिलाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द मार्ग की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।