फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   RLD will be strong at every booth of the district: Nagendra Panwar

जनपद के हर बूथ पर मजबूत होगी रालोद: नागेंद्र पंवार

Sun, 06 Nov 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
RLD will be strong at every booth of the district: Nagendra Panwar
बिजनौर में रालोद के नए जिलाध्यक्ष बनने पर रोड शो करते नागेंद्र पंवार। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त नागेंन्द्र पंवार का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। बैराज रोड खेड़ी चौराहे से गाड़ियों के काफिले से जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार एक बैंकेटहाल में पहुंचे और वहां आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। कई जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत हुआ। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने जो उन पर विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए वह पार्टी को जनपद में हर बूथ तक खड़ा करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग की आवाज को उठाया जाएगा। उन्हें उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष की जरूरत पड़ी, तो उससे भी पीछे नहीं हटा जाएगा। स्वागत में युवाओं की भीड़ का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि युवा पार्टी की रीढ़ है। युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के रूहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह रहे। इससे पहले रोड-शो के दौरान नुमाइश ग्राउंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी सुखवीर सिंह की अध्यक्षता एवं यादराम सिंह चंदेल व मुफीज आलम के संयुक्त संचालन में हुए स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, डॉ. नीरज चौधरी, तारिक अली, प्रवीण देशवाल, ब्रजवीर सिंह, अशोक चौधरी, अलवेल सिंह, महावीर सिंह, पूनम चौधरी, नरेंद्र सिंह आचार्य, विजयपाल सिंह, विकास चौधरी, विरेेेंद्र सिंह, खानजफर सुल्तान, जयपाल सिंह, हुकुम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed