फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rizwan, the mother-in-law's killer, arrested

सास-ससुर का हत्यारोपी रिजवान गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rizwan, the mother-in-law's killer, arrested
बिजनौर में स्योहारा में सास ससुर की हत्या करने वाले पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : BIJNOR
सास-ससुर का हत्यारोपी रिजवान गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा पुलिस और स्वाट टीम ने तीन दिन पहले चाकू से सास-ससुर की हत्या करके साढू़ को घायल करने के आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। सास ससुर के पत्नी को ससुराल नहीं भेजने व पत्नी के साढू़ से अनैतिक संबंध के शक में उसने घटना को अंजाम दिया था। रिजवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक 16 जनवरी की रात स्योहारा थाने के गांव चक महमूद सानी में मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाने के गांव भलेड़ी निवासी रिजवान ने घर में घुसकर अपने ससुर अब्दुल मलिक, सास वकीला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। जबकि साढ़ू फईमुद्दीन को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। पत्नी अंजुम ने रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिजवान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तभी से पुलिस के साथ स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। स्योहारा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने रिजवान को गांव रवाना की पुलिया के पास से दबोच लिया। पुलिस ने रिजवान की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में रिजवान ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। स्योहारा में काम के सिलसिले में उसका आना जाना रहता था। इस दौरान उसकी जान पहचान अंजुम से हो गई और दोनों ने शादी कर ली। अंजुम के साथ वह अपने गांव भलेड़ी में रहने लगा। दोनों के विचार आपस में नहीं मिलने के कारण उनमें विवाद होने लगा। इस विवाद के चलते तीन माह पूर्व अंजुम को गांव के जंगल में ले जाकर गुस्से में पेड़ से बांधकर पीटा था। खेतों में काम करने वाले लोग आ गए तो वह भाग गया था। इसके बाद अंजुम अपनी मां के साथ मायके आ गई। अब वह अंजुम को वापस अपने घर ले जाना चाहता था। कई बार अंजुम को लेेने उसके गांव गया पर सास व ससुर उसे भेजने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसे यह भी शक हो गया था कि उसकी पत्नी के साढ़ू फईमुद्दीन से संबंध हैं। उसे लगने लगा कि अब पत्नी उसे नहीं मिलेगी। इसके बाद उसने सास-ससुर व साढ़ू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 16 जनवरी की रात वह ससुराल पहुंचा तो दरवाजा बंद था। वह दीवार के सहारे मकान के ऊपर चढ़ गया। ऊपर के कमरे में ससुर अब्दुल मलिक सो रहे थे। चाकू से ससुर की गर्दन पर उसने कई बार किए। इसके बाद जीने के रास्ते नीचे आया। सास वकीला पर हमला किया। इस दौरान साढू़ फईमुद्दीन जाग गया। साढ़ू पर भी उसने जान से मारने की नीयत से हमला किया। पत्नी अंजुम ने दरवाजा खोलकर शोर मचा दिया, तो वह डर कर पैदल ईदगाह की ओर भागा। गुंबद के पास घास में चाकू को छिपाकर भाग गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में स्योहारा एसओ नरेंद्र गौड़, स्वाट टीम के प्रभारी राजकुमार शर्मा आदि रहे।

रिजवान को गलती पर है पछतावा
रिजवान को अब अपनी गलती पर पछतावा है। उसने पुलिस को बताया कि सास ससुर की भी उसने हत्या कर दी और पत्नी भी उसे नहीं मिली। फरार होकर वह हरिद्वार की ओर भाग गया था। थानाध्यक्ष स्योहारा नरेंद्र गौड़ के मुताबिक रिजवान ने पुलिस को बताया कि उसका इरादा पत्नी अंजुम की हत्या करने का था। लेकिन पत्नी उसे नजर नहीं आई। पत्नी मिल जाती तो वह उसे भी मार डालता। पत्नी ने जब दरवाजा खोलकर शोर मचाया तब वह डर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed