फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD

Mission 2024: BJP-RLD गठबंधन का उदय, दावेदारों के अरमान अस्त, बिजनौर सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय

Sun, 11 Feb 2024 11:29 AM IST
Dimple Sirohi रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर
रजनीश त्यागी, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

भाजपा-रालोद के गठबंधन के बाद दावेदारों के अरमान अस्त होते नजर आ रहे हैं। बिजनौर सीट पर भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई दिग्गज तैयारी में जुटे थे वहीं यह सीट अब रालोद के खाते में जाना लगभग तय मानी जा रही है। इसी बीच बसपा सांसद के रालोद से संपर्क साधने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ा है। 

विज्ञापन
Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD
पीएम मोदी, जयंत चौधरी, चंदन चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एक ओर जहां भाजपा-रालोद के गठबंधन का उदय हो रहा है, वहीं बिजनौर सीट पर भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों के अरमान अस्त होते नजर आ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल से लेकर सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी समेत कई नेता टिकट मांग रहे थे। अब यह सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय ही माना जा रहा है। ऐसे में जहां भाजपा के दावेदार परेशान हैं। उधर, लोकसभा की कम सीट मिलने से रालोद के दावेदारों में भी बेचैनी है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से जिले में राजनीतिक परिदृश्य बदल सा गया है। सबसे ज्यादा असर बिजनौर सीट पर नजर आ रहा है। जब से भाजपा-रालोद गठबंधन के पक्के होने की बात हो रह है, तभी से दावेदार परेशान हैं। जनवरी के अंत तक जहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल चांदपुर और बिजनौर लोकसभा में जमकर जनसभाएं कर रहे थे। वोटर के बीच जा रहे थे। सदर विधायक पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में फेरबदल शुरू, मुनकाद अली को बनाया मेरठ मंडल प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD
ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम - फोटो : अमर उजाला

इनके अलावा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह भी गांवों का दौरान करने में जुटे हुए थे। इनके अलावा दावेदारों की सूची में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, कविता चौधरी, रामेंद्र सिंह का नाम भी चर्चाएं भी चल रही थी।

अब जब से बिजनौर सीट नए गठबंधन के साथ रालोद के खाते में जाने की बात हुई तो यह सभी दावेदार परेशान होते दिख रहे हैं। इनमें से कई टिकट की दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं तो कुछ पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर दूसरी लोकसभा में अपने टिकट की उम्मीद तलाशने में जुट चुके हैं।

Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD
मदन भैया - फोटो : अमर उजाला

बाहरी नेता साध रहे संपर्क, रालोद के दावेदारों में बेचैनी
भाजपा-रालोद का गठबंधन और बिजनौर सीट पर रालोद के खाते में जाने की चर्चाओं से यहां के दावेदार भी परेशान हैं। अब रालोद बिजनौर सीट पर किस पर भरोसा जताती है, यह तो जल्द साफ हो जाएगा, लेकिन पिछले तीन दिन से बसपा से सांसद मलूक नागर द्वारा रालोद के शीर्ष नेताओं से संपर्क साधने की चर्चा तेज है।

इसके अलावा बिजनौर के राजनीतिक खेमे में रालोद से विधायक मदन भैया का नाम भी चर्चाओं है। ऐसे में बिजनौर से टिकट का दावा कर रहे डॉ. नीरज चौधरी भी शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इनके अलावा विधायक चंदन चौहान, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह चौधरी के नाम भी दावेदारों की सूची में है।

यह भी पढ़ें: UP: दादा व पिता की राजनीतिक विरासत वापस लेने में अहम जयंत का गठबंधन दांव, 1977 से इस सीट पर रालोद का कब्जा

Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD
रुचिवीरा - फोटो : अमर उजाला
सपा में अब रुचिवीरा की चर्चा तेज, कई हैं दावेदार
रालोद के सपा का हाथ छोड़ने की बात पक्की हुई तो सपा से टिकट मांग रही पूर्व विधायक रुचिवीरा का नाम अब सबसे आगे चलने लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि सपा के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से अब पूर्व विधायक रुचिवीरा ही चुनाव लड़ सकती हैं। इनके अलावा बिजनौर से सपा से डॉ. रमेश तोमर का नाम भी दावेदारों की सूची में है।
 

यह भी पढ़ें:  Bharat Ratna: आंदोलन की दोबारा तैयारी के बीच साधे देशभर के किसान, इन राज्यों की जाट बिरादरी होगी प्रभावित

Rise of BJP-RLD alliance: Bijnor seat almost final to RLD, External leaders are in touch, uneasiness among RLD
क्षेत्रीय कार्यक्रम में बसपा सांसद मलूक नागर

बिजनौर सीट पर दो बार गुर्जर और एक बार जाट प्रत्याशी जीत चुके
बिजनौर लोकसभा सीट का गठन 2009 में हुआ था। पहली ही बार में रालोद से संजय चौहान जो गुर्जर बिरादरी से रहे हैं, जीत गए थे। इसके बाद जाट बिरादरी से 2014 में भाजपा से भारतेंद्र सिंह इस सीट से सांसद बने। 2019 के चुनाव में भले ही पार्टी बदल गई हो, लेकिन गुर्जर बिरादरी से बसपा के सिंबल से चुनाव लड़े मलूक नागर ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed