फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ring road became part of Municipality Bijnor

नगर पालिका बिजनौर का हिस्सा बना पूरा रिंग रोड

Thu, 24 Dec 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ring road became part of Municipality Bijnor
नगर पालिका बिजनौर का हिस्सा बनी रिंग रोड
विज्ञापन

बिजनौर। शासन से सीमा विस्तार को अंतिम मंजूरी मिल गई है। सीमा विस्तार के बाद अब 13 ग्राम पंचायत अब नगर पालिका बिजनौर का हिस्सा बन गई हैं। सीमा विस्तार के खिलाफ केवल तीन आपत्तियां आईं थीं। शासन स्तर से इन्हें आधारहीन माना गया है।
बिजनौर नगर पालिका सीमा विस्तार की फ़ाइल सबसे पहले साल 1985 में बनाकर भेजी गई थी। लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद बसपा सरकार में साल 2007 में फिर से पालिका विस्तार की फ़ाइल गई थी लेकिन मामला फिर से ठंडे बस्ते में चला गया था। एमडी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंधक विदित कुमार व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शर्मा भाजपा सरकार बनने के बाद से ही सीमा विस्तार के लिए बहुत मेहनत कर रहे थे। इन्होंने शासन से मांगी गई हर आपत्ति का निस्तारण कराया था। शासन स्तर से पालिका विस्तार का जो प्रारूप निर्धारित किया गया था उसमें ईदगाह रोड के आसपास के क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया था। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने इस हिस्से को सीमा विस्तार की फ़ाइल में शामिल कराया था। 27 नवम्बर को शासन ने सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी थी। इस पर शासन ने 15 दिन के अंदर आपत्तिमांगी थी। इस पर केवल तीन आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इनमे पालिका के पेयजल व सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया गए थे। इन आपत्तियों को शासन स्तर पर ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई । इनका निस्तारण कर दिया गया। बुधवार देर रात शासन ने सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी है। सीमा विस्तार अभियान न से जुड़े एमडी कॉलेज के प्रबंधक विदित कुमार के अनुसार अब शहर में 13 और गांव जुड़ गए हैं। चक्कर रोड का पूरा हिस्सा नगर पालिका बिजनौर का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें हैं प्रस्ताव में शामिल
सीमा विस्तार में गांव फतेहपुर नौआबाद, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, लड़ापुरा, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, रामपुर बकली, रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, तैमूरपुर दीपा, फरीदपुर काजी को कस्बा बिजनौर नगर पालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ये सभी ग्राम पंचायत रिंग रोड के अंतर्गत आती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed