पचास मीटर दौड़ में रिहान ने बाजी मारी
नींदडू़। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर गांव मटोरा मान के संविलियन विद्यालय के प्रांगण में आयोजित दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा एवं राजकीय हाई स्कूल मटोरा मान के प्रधानाचार्य विजयपाल यादव ने फीता काटकर किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में हर्ष ने प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में रुकमेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में सौरभ ने प्रथम स्थान पाया। गायन में मोहम्मद जैद ने प्रथम और तैय्यबा परवीन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्पेशल एजूकेटर चंद्रेश कुमार के संयोजन में संपन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में कुमारी नाजमीन, दीपमाला, बलकरण, देवेंद्र सिंह, सुशील कुमार शर्मा, नरोत्तम कुमार, अंगद कुमार, तसनीम फातिमा और देवराज सिंह आदि का सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने पुरस्कार देकर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चे, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।