बिजनौर : हाथियों पर सवार होकर चोरी हुई राइफल ढूंढ रहे वनकर्मी, कस्टडी में युवक की मौत से चर्चा में आया मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को राइफल की तलाश में वन विभाग का गश्ती दल हाथियों पर सवार होकर कॉम्बिंग करने निकला, लेकिन दोपहर तक राइफल नहीं मिल सकी। वहीं युवकी की कस्टडी में मौत के बाद इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पूछताछ के नाम पर यात्नाएं देने का आरोप लगाया था।
वन चौकी से राइफल चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान शुक्रवार को एक वन वाचर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उसे यातना दी, जिससे उसकी मौत हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया।
आरोपी अधिकारियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख आसपास के कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बाद ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं कार्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की कठपुतलियां चौकी से गायब राइफल के मामले में टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों से जवाबतलबी की कार्रवाई शुरू हो गई है। टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि राइफल का गायब हो जाना गंभीर घटना है।
सवाल हैं कि जब चौकी पर जब राइफल रखी थी तो किसकी सुपुर्दगी में थी। किसकी ड्यूटी लगी थी। जो कर्मचारी सरकारी संपत्ति की सही से देखभाल नहीं कर सकता है तो ऐसे कर्मियों से और क्या उम्मीद लगाई जा सकती है। विभाग के अधिकारियों ने कई प्रश्नों के जवाब अधिकारियों से मांगने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इस मामले को लेकर उपनिदेशक से लेकर झेलना रेंज के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाबतलबी की कार्रवाई शुरू की जा रही है। इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। उन निदेशक का कहना है कि इस मामले में लापरवाह किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।
मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी : एसएसपी
एसएसपी पौड़ी, रेणुका देवी ने बताया कि प्रशासन की ओर से सोनू प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। जांच शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।