{"_id":"6a7249e51e68ad770408f322","slug":"rickshaw-overturns-eight-year-old-student-dies-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-186843-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रिक्शा पलटा, आठ वर्षीय छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रिक्शा पलटा, आठ वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन
स्योहारा। सहसपुर देहात क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों को ले जा रहे रिक्शा के पलटने से कक्षा आठ वर्षीय छात्रा उमेमा की मौत हो गई। चेहल्लुम के अवकाश के बावजूद स्कूल संचालित होने और रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। शिक्षा विभाग और पुलिस ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
सहसपुर देहात क्षेत्र स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया फैज-ए-अबरार में संचालित स्कूल में चेहल्लूम के अवकाश के बावजूद मंगलवार को पठन-पाठन कराया गया। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चों को घर छोड़ने के लिए एक रिक्शा में करीब 18 से 19 बच्चों को बैठाकर रवाना किया गया। गांव मेवानवादा के निकट पहुंचते ही रिक्शा का एक्सल अचानक टूट गया, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी बच्चे सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान कक्षा एक की छात्रा उमेमा (8) पुत्री शमशाद निवासी ग्राम मेवानवादा रिक्शा के नीचे दब गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में गम पसर गया। हादसे के बाद अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि चेहल्लूम के अवकाश के बावजूद स्कूल खोला गया और बच्चों को क्षमता से कई गुना अधिक संख्या में रिक्शा में बैठाकर लाया-ले जाया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। अभिभावकों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
र