{"_id":"5c7435f0bdec224c74121d73","slug":"rewarders-will-find-fetuses-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भ्रूणहत्या पकड़वाने वालों को मिलेगा इनाम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भ्रूणहत्या पकड़वाने वालों को मिलेगा इनाम’
Tue, 26 Feb 2019 12:07 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ’ कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में कन्या भ्रूण हत्या करने और करवाने वालों को पकड़वाने पर सूचनादाता को दो लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन-तीन एएनएम को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को विकास भवन सभागार में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने कहा कि बेटियों के बिना कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता। सभी लोगों को बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। शासन-प्रशासन भी इसके लिए काफी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि हमें बेटा और बेटी में भेद नहीं करना चाहिए। बेटियों के बिना कोई भी घर आंगन नहीं महक सकता। कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करने और कराने वालों की नकेल कसने के लिए शासन ने योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत भ्रूण हत्या करने वालों को पकड़वाने वालों को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी एसके निगम ने कहा कि बेटियों के बिना कोई भी परिवार आगे नहीं बढ़ सकता। सभी लोगों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जिले के बेटा-बेटी के अनुपात को बताया। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को दो पहलुओं में होने की बात कही। प्रथम पहलू बेटी बचाओ द्वारा समाज के अंतराल को दूर कर सामाजिक असंतुलन को कम किया जा सकता है। द्वितीय पहलू बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तर पर लैंगिक आधार पर शैक्षिक असंतुलन को दूर कर सामाजिक संतुलन को बनाया जा सकता है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों से लोगों को लड़का और लड़की के अनुपात के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देने को कहा।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, सीएमओ शरद कुमार त्यागी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ज्ञान सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, एएनएम, आशा, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।