फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Reward arrested for double murder

दोहरे हत्याकांड का इनामी को दबोचा

Sat, 29 May 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Reward arrested for double murder
दोहरे हत्याकांड का इनामी को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। स्वॉट व सर्विलांस टीम ने गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के 50 हजार के इनामी को दबोचा है।
गांव धौकलपुर में रंजिश को लेकर नौ मई को शिक्षक धीर सिंह और उसके भतीजे अंकुर की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। दोनों जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लेकर आ रहे थे। कार में सवार लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में गांव के ही अनुज, उसके भाई नितिन, कृष्णा, गांव कंभौर निवासी देंवेंद्र और गांव रावणपुर निवासी ललित और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच के दौरान ललित और अमित निर्दोष पाए गए। पुलिस ने 20 मई को मुजफ्फरनगर जिले के गांव धीराहेड़ी निवासी आकाश राठी, टिंक्वल, स्योहारा थाने के गांव राना नंगला निवासी सुमित, गांव धौकलपुर निवासी कृष्णा को दबोचा था। पकड़े गए आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। पुलिस को बताया कि इस मामले में फरार 50 हजार के इनामी अनुज, मेरठ जनपद के गांव टिठौली निवासी विवेक व पकड़े गए उन तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अनुज अपनी पत्नी लवली के साथ फरार है। विवेक पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सर्विलांस और स्वॉट टीम ने 50 हजार के इनामी विवेक को इस दोहरे हत्याकांड में दबोच लिया है। वह मथुरा में छिपा था। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने विवेक के पकड़े जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed