फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revised estimate of Balawali bridge got permission

बालावाली पुल के रिवाइज एस्टीमेट को मिली अनुमति

Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Revised estimate of Balawali bridge got permission
बालावाली गंगा पर बना नया पुल। - फोटो : BIJNOR
बालावाली पुल के रिवाइज एस्टीमेट को मिली अनुमति
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा नदी पर बालावाली में बन रहे पुल के रिवाइज एस्टीमेट को शासन की अनुमति मिल गई है। अब शासनादेश और बजट जारी होना बाकी रह गया है। दरअसल, यह एस्टीमेट दिसंबर 2019 से अटका हुआ था। रिवाइज एस्टीमेट के अनुसार मिलने वाले बजट से गाइड बंध और पहुंच मार्ग बनाया जा सकेगा।
रुड़की-सहारनपुर से बिजनौर को सीधे जोड़ने के लिए साल 2016 में बालावाली में गंगा नदी पर पुल का निर्माण शुरू हुआ था। अब तक इस पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन पहुंच मार्ग बनाया जाना बाकी रह गया है। शुरुआती एस्टीमेट में केवल पुल निर्माण का ही जिक्र था। करीब 40 करोड़ की लागत से पुल तो लगभग बनकर तैयार हो गया। अब पहुंच मार्ग और गाइड बंध के लिए बजट नहीं बचा था। इस वजह से दिसंबर 2019 में पुल का रिवाइज एस्टीमेट बनाकर भेजा गया। रिवाइज एस्टीमेट 62 करोड़ रुपये का भेजा गया, यानि बीस करोड़ अधिक की डिमांड की गई। इस अतिरिक्त रकम से गंगा के तेज बहाव से पुल को बचाने के लिए गाइड बंध बनाए जाने हैं। वहीं, पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा सड़क से जोड़ने के लिए जमीन का भी अधिग्रहण होगा। मई 2020 में लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय ने रिवाइज एस्टीमेट को शासन के पास भेज दिया था। सूत्रों की मानें तो रिवाइज एस्टीमेट पर शासन की मुहर लग चुकी है। केवल शासनादेश जारी होना बाकी रह गया है।
विज्ञापन

घटेगी 60 किलोमीटर की दूरी
बालावाली में पुल चालू होने पर पंजाब या सहारनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को हरिद्वार या मुजफ्फरनगर के रास्ते बिजनौर में प्रवेश की जरूरत नहीं होगी। सहारनपुर से रुड़की होते हुए बिजनौर के बालावाली में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे 60 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी। वहीं, बिजनौर शहर और हरिद्वार में भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालावाली पुल का रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया था, जोकि लगभग पास हो चुका है। पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा है। अब रिवाइज एस्टीमेट के आधार पर मिलने वाले बजट से गाइड बंध और पहुंच मार्ग का काम निपटा लिया जाएगा - सुनील सागर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed