फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Review found first in long jump, juggle and shot put

जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से सौफतपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Review found first in long jump, juggle and shot put
नांगलसोती। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-16 की लंबी कूद में जुगल ने और गोला फेंक में समीक्षा राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सौफतपुर स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, नांगलसोती थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह, भाकियू अराजनैतिक की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मो. यूनुस, भाजपा नेता ईशम सिंह ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर किया। अंडर-12 की 100 मीटर दौड़ में अक्षित, 400 मीटर में प्रशांत, अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ में अंगद व समीक्षा, 400 मीटर में अक्षी, अंडर-16 में 200 मीटर दौड़ में अर्चना, 400 मीटर दौड़ में अंशुल, अंडर-18 की 200 मीटर दौड़ में शिवा, 1500 मीटर ओपन वर्ग में सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी जयवीर यादव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एकेडमी में संचालक कपिल राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-16 में अंशुल कुमार, हेमंत त्यागी, इशिका, तृप्ति, उज्ज्वल, गिन्नी, आनंद, समीक्षा और अंडर-18 में अर्चना, मालवा, शुभा, अनमोल, आशीष, कार्तिक का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
400 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका) अक्षी शीबा शाइजा
400 मीटर दौड़ ( बालक वर्ग) नितिन आशीष तनिश
लंबी कूद (अंडर-16 बालक वर्ग) जुगल अनुज अक्षय
गोला फेंक (बालिका वर्ग) समीक्षा गिन्नी तृप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed