फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue will be increased by 100% billing every month

Bijnor News: प्रतिमाह शतप्रतिशत बिलिंग करके बढ़ाया जाएगा राजस्व

Sun, 11 Feb 2024 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Revenue will be increased by 100% billing every month
उपभोक्ताओं को हर माह बिल जमा करने को किया जाएगा प्रेरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राजस्व बढ़ाने के लिए अब ऊर्जा निगम बिजली बिलिंग व्यवस्था में सुधार लाएंगे। प्रत्येक उपभोक्ता की प्रतिमाह बिलिंग कराई जाएगी। उपभोक्ताओं के कनेक्शन की प्रतिमाह बिलिंग होने से राजस्व वसूली बढ़ेगी। साथ ही विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपभोक्ताओं को हर माह बिजली जमा करने को भी प्रेरित करेंगे।

तमाम प्रयास के बाद भी ऊर्जा निगम में बिजली बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं काफी है। ग्रामीण अंचल की स्थिति और खराब रहती है। विभाग के अनुसार 25 से 30 प्रतिशत ही बिलिंग हो रही और राजस्व वसूली भी प्रतिमाह कम रहती है। अच्छी आपूर्ति के लिए राजस्व वसूली की जरूरत है। एमडी पश्चिमांचल ने भी राजस्व वसूल बढ़ाने, प्रतिमाह शतप्रतिशत उपभोक्ताओं की बिलिंग के निर्देश दिए। एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि देहात क्षेत्र में बिजली बिल की राजस्व वसूली पर जोर है। सभी उपभोक्ताओं की हर माह बिलिंग कराई जाएगी। प्रतिमाह बिल जमा करने के लिए भी बिजली उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। हर माह बिजली बिल जमा होने से विद्युत विभाग व उपभोक्ता दोनों को ही फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed