फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue department attached the disputed land

विवादित जमीन को राजस्व विभाग ने किया कुर्क

Mon, 08 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Revenue department attached the disputed land
विवादित जमीन को राजस्व विभाग ने किया कुर्क
विज्ञापन

शेरकोट। एसडीएम धीरेंद्र सिंह के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गांव शाहलीपुर नीचल में दो पक्षों में चले आ रहे विवाद के चलते शांति व्यवस्था देखते हुए विवादित जमीन को कुर्क कर लिया। इस जमीन को राजस्व विभाग ने गांव के दो व्यक्तियों को आगामी आदेशों तक के लिए सुपुर्दगी में दे दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम शाहअलीपुर नीचल निवासी मोहम्मद राशिद, मोहम्मद साजिद का गांव के ही फईमुद्दीन आदि से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों में सारी विधिक प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद कार्रवाई की है। बताया गया कि पहले इस मामले में धारा 145 (1) सीआरपीसी के तहत 12 दिसंबर को नोटिस जारी कर तामील कराया था। नोटिस तामीली के बाद दोनों पक्षों से आपत्ति के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया था। 28 दिसंबर को तहसीलदार धामपुर को प्रकरण में पुन: जांच स्थिति आख्या सहित प्रस्तुत करने के आदेश दिए। तहसीलदार की आठ जनवरी की आख्या के अनुसार शांति व्यवस्था के भंग होने की आशंका व्यक्त कर अवगत कराया था। मोहम्मद राशिद एवं मोहम्मद साजिद आदि इस भूमि पर छह माह पूर्व कब्जा करने गए थे। तो फईम उसका भाई एवं परिवार वालों ने लाठी डंडों से मारपीट की थी। विवादित भूमि को ऐसी स्थिति में शांतिभंग होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में भूमि विवादित को धारा 146(1) सीआरपीसी मे कुर्क कर गांव के ही निवासी प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह के सुपुर्दगी में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed