{"_id":"5ef63a8c8ebc3e42d214c860","slug":"result-will-come-today-enthusiasm-among-students-bijnor-news-mrt488351451","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगा रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगा रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएगा रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह
बिजनौर। जिले के 90 हजार से अधिक हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आज आएगा। इस बार छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले अधिक संख्या में परीक्षा दी है। बोर्ड ने पहली बार इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू की है। साथ ही छात्रों को पहली बार डिजिटल मार्कशीट मिलेगी। रिजल्ट होकर लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जिले में हाईस्कूल के 50067, इंटरमीडिएट के 40086 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। कुल 90153 परीक्षार्थियों में छात्राएं 46 हजार से अधिक हैं। परीक्षा 130 परीक्षा केंद्र पर हुई। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन दो बार हटा। परीक्षा सिंगल पेपर आधारित हुई है, इसलिए छात्रों को खूब नंबर आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों को पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र तथा प्रमाणपत्र जारी होंगे। अंकपत्र व प्रमाण पत्र स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से मिलेंगे। इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्रों को अंकपत्र व प्रमाण पत्र पहले मिलेंगे। जिससे उन्हें कहीं दाखिला लेने में दिक्कत नही हो।