{"_id":"671533c184e53249490a1a76","slug":"resolved-to-take-buddhas-teachings-to-every-home-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-133981-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बुद्ध की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बुद्ध की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
- धम्म दर्शन पत्रिका के धम्म और फायकू विशेषांक का हुआ विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
नजीबाबाद की तिरुपति बालाजी कॉलोनी में कार्यक्रम की शुरुआत अमन कुमार त्यागी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर किया। बुद्ध की शिक्षाओं से संबंधित मासिक पत्रिका धम्म दर्शन के धम्म और फायकू विशेषांक का विमोचन अभिव्यक्ति पत्रिका के संपादक डॉ. अनिल शर्मा अनिल, शोधादर्श के संपादक एवं फायकू के जनक अमन कुमार त्यागी और धम्म दर्शन के संपादक गोविंद सिंह बौद्ध ने संयुक्त रूप से किया।
गोविंद सिंह बौद्ध ने कहा कि पत्रिका का उद्देश्य भगवान बुद्ध की शिक्षा एवं संस्कृति को घर-घर तक पहुंचना है। बुद्ध की शिक्षाएं करूणा मैत्री, समानता और बंधुत्व पर आधारित हैं। अमन कुमार त्यागी ने कहा कि धम्म दर्शन से अभिप्राय बुद्ध की भाषा और संस्कृति से है। उन्होंने पत्रिका की सराहना की।
इस अवसर पर अजुषा सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार, नमन त्यागी, तन्मय त्यागी, ओजस्व सिंह, आकृति सिंह, समसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।