गुरु तेगबहादुर के आदर्शों पर चलने का संकल्प
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में नवम गुरु तेग बहादुर महाराज का पावन शहीदी दिवस मनाया गया। गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने कहा कि देश, धर्म की खातिर बलिदान होने वालों को समाज नहीं भुलाता। हमेशा याद रखा जाता है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर महराज के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार सुरजीत सिंह चावला, अमरजीत सिंह चावला, बुध सिंह चावला, अजीत सिंह चावला के परिवार की ओर से चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के तीन दिवसीय अखंड पाठ को पूर्णता दिलाते हुए हुआ। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने सहयोगियों के साथ संगत को गुरुवाणी से निहाल किया। गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के सचिव सरदार गुरचरण सिंह चावला ने विस्तार से चर्चा की। गुरुद्वारा दीवान हॉल में चल रहे कार्यक्रम में रविवार रात गुरु घर के सेवकों सरदार महेंद्र सिंह सलूजा, सरदार मंजीत सिंह सलूजा, सरदार मनप्रीत सिंह, बॉबी, सरदार हर्षदीप सिंह सलूजा के समूचे परिवार की ओर से विशाल लंगर का आयोजन हुआ।