फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resentment among the residents due to slow construction of the bridge

पुल का निर्माण धीमी गति से होने से क्षेत्रवासियों में असंतोष

Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Resentment among the residents due to slow construction of the bridge
पुल का निर्माण धीमी गति से होने से क्षेत्रवासियों में असंतोष
विज्ञापन

धामपुर। सेतु निगम द्वारा गांव पाडली मांडू में गागन नदी पर करीब तीन करोड़ की लागत से तैयार कराए जा रहे पुल का निर्माण धीमी गति से होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि पुल का निर्माण जून 2020 तक पूरा हो जाएगा। पुल के न होने से बरसात में यहां पर भयंकर बाढ़ आने से नुकसान होता है।

जिला पंचायत सदस्य विनीता चौधरी, जितेंद्र चौधरी, पंकज कुमार शर्मा, सुशील कुमार, गांव नूरपुर खेड़की निवासी पवन कुमार का कहना है कि नगीना लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह के प्रयास से उनके गांव के समीप से प्रवाहित गागन नदी पर बाढ़ की त्रासदी से बचाव को दो करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण हो रहा है। लेकिन पुल के निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से होने से क्षेत्र के लोगों में बेचैनी एक बार फिर से बढ़ने लगी है। आरोप है कि एक साल बाद भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों इस बार भी गागन नदी में आने वाली बाढ़ झेलनी पड़ेगी। लोगों का कहना है कि जिस दिन यह पुल बन कर तैयार हो गया तो नहटौर से राजा का ताजपुर को जाने वाला रास्ता कम हो जाएगा और लोगों को वाया नूरपुर या फिर धामपुर की बजाय सीधे पाडली मांडू से होता हुआ उमरी, भवानीपुर तरकौला, मौरना, अलादीनपुर, पौटी, पौटा होते हुए राजा का ताजपुर चला जाएगा। इससे क्षेत्र का भी विकास होगा और लोगों को भी लाभ मिलेगा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का इस बाबत कहना है कि वह निगम के अधिकारियों से वार्ता कर पुल के निर्माण को जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed