फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Representatives of cooperative society were elected on six seats

छह सीटों पर हुआ सहकारी समिति के प्रतिनिधियों का चुनाव

Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Representatives of cooperative society were elected on six seats
छह सीटों पर हुआ सहकारी समिति के प्रतिनिधियों का चुनाव
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। विकासखंड के किसान सहकारी समिति व सहकारी संघ में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के प्रतिनिधि संघ के प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए छह सीट पर चुनाव संपन्न हुआ। इसमें कोतवाली संघ व महेश्वरी जट में चुनाव हुआ जबकि मुर्तजापुर, समिति कोतवाली, पुरैनी व कुजैटा सीट पर प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए। कोतवाली में दोनों प्रत्याशियों के मत बराबर होने के कारण गोली डालकर निर्णय किया गया। एक डायरेक्टर के वोट डालने में देरी से पहुंचने पर वोट न डाले दिए जाने पर समर्थकों ने हंगामा किया।

विकासखंड कोतवाली क्षेत्र की सहकारी समिति व सहकारी संघ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के प्रतिनिधि संघ की छह सीटों के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित होने के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सहकारी संघ कोतवाली में प्रधान लीलाराम व सरोज देवी के बीच चुनाव हुआ। चुनाव के दौरान नौ डायरेक्टरों में से आठ डायरेक्टर ने अपने मत का प्रयोग किया। एक डायरेक्टर गांव राजोपुर सादात निवासी रुकमेश देवी चुनाव संपन्न होने के बाद वोट डालने पहुंची। चुनाव अधिकारी दुर्गेश सिंह द्वारा निर्धारित समय पर मुख्य गेट का ताला लगवा दिया गया। गेट में ताला लगा होने के कारण महिला डायरेक्टर को बिना वोट डाले ही बैरंग लौटना पड़ा। वोट डाले बगैर बैरंग लौटने पर उसके पक्ष के समर्थकों ने कुछ देर हंगामा किया। गिनती होने पर दोनों प्रत्याशियों को चार-चार मत मिलकर बराबर रहे। निर्वाचन अधिकारी दुर्गेश कुमार व संघ सचिव अनिल निगम की देखरेख में दोनों पक्षों के प्रत्याशी व एजेंट की उपस्थिति में गोली डालकर निर्णय करने का फैसला लिया गया, जिसमें प्रधान लीलाराम की गोली निकलने के बाद निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा सहकारी समिति महेश्वरी जट में निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार की देखरेख में नौ डायरेक्टरों ने अपने मतों का प्रयोग किया, जिसमें कृष्ण कुमार को पांच व हरिओम को चार मत मिले। इसमें कृष्ण कुमार निर्वाचित हुए। इसके अलावा किसान सेवा सहकारी समिति कोतवाली से दुष्यंत कुमार, सहकारी समिति मुर्तजापुर से शीशराम सिंह, समिति पुरैनी से नरेश कुमार व समिति कुंजैटा से मोहम्मद शमी निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed