फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report on Chinese Mills Principle and Center Clerk

चीनी मिलों के अध्याशी और सेंटर लिपिक पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 02 Jun 2019 11:44 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 02 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Report on Chinese Mills Principle and Center Clerk
सांकेतिक
बिजनौर में प्रशासन की गन्ना घटतौली के मामलों में लिप्त मिले लिपिकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस बार गन्ना पेराई सीजन में घटतौली को लेकर खरीद केंद्रों के कर्मचारियों पर चाबुक चला है। डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न कार्रवाई हुई है। घटतौली पर चीनी मिलों के खिलाफ एफआईआर हुई है।  
विज्ञापन

 सहायक चीनी आयुक्त सीके वर्मा के अनुसार घटतौली के कुछ मामलों में निर्णय प्रस्तावित है। शासन के गन्ना घटतौली रोकने के सख्त निर्देश थे। गन्ना खरीद केंद्रों पर चेकिंग की जिम्मेदारी गन्ना विभाग की होती है। गन्ना विभाग छापे के सभी मामलों को कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को भेजते हैं। मामले मे दोनों पक्षों के तर्क सुने जाते है। सहायक चीनी आयुक्त सीके वर्मा के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2018-19 के गन्ना सीजन में डीएम, डीसीओ , सहायक चीनी आयुक्त व गन्ना सचिव की टीम ने करीब 3500 निरीक्षण किए हैं। इस दौरान जिले के 91 गन्ना खरीद केंद्र पर  घटतौली पकडी गई है। इनमें 75 मामलों में बाटों की व 16 मामलों में  कांटों में गड़बड़ी मिली थी। मामलों में केंद्र के तौल लिपिक आरोपी थे। लिपिक का पक्ष भी सुना गया था। इसके बाद 16 तोल लिपिक के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। 82 लिपिक को कारण बताओ नोटिस दिए गए । 52 लिपिक व संबंधित चीनी मिल अध्याशी की जमानत राशि शासन के पक्ष में जब्त की गई है। सहायक चीनी आयुक्त के अनुसार जिले के बरकातपुर व चांदपुर चीनी मिलों के अध्याशी व सेंटर लिपिक के खिलाफ पुलिस में घटतौली की एफआईआर की गई है। पुलिस को इन पर कार्रवाई करनी है। घटतौली के 12 मामले में वाद दायर है। साथ ही 25 मामलों में फैसला होना है। सहायक चीनी आयुक्त ने कहा कि गन्ना सेंटरों पर घटतौली नहीं होने दी जाएगी। किसानों का शोषण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed