फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed on three in case of rice embezzlement in Chandpur

चांदपुर में चावल गबन के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Report filed on three in case of rice embezzlement in Chandpur
चांदपुर में चावल गबन के मामले में तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर क्रय किए गए सरकारी धान को कुटाई के लिए राइस मिल को दिए था। इस धान के सापेक्ष देय सीएमआर का गबन किए जाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खरीफ विपणन के दौरान धान क्रय एजेंसी उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम बिजनौर के धान क्रय केंद्र चांदपुर पर क्रय किए गए धान की कुटाई के लिए रविंद्र ट्रेडर्स जलीलपुर को अधिकृत किया था। अक्टूबर 2020 को डीएम ने मलिक ट्रेडर्स अफजलगढ़ को भी धान कुटाई के लिए अधिकृत किया गया। नगर में संचालित एसएफसी धान केंद्र के प्रभारी मेहंदी हसन ने धान कुटाई के लिए दो फर्मों का विकल्प होने के बाद भी रविंद्र ट्रडर्स जलीलपुर को धीरे-धीरे खरीदा गया धान कुटाई के लिए दे दिया। लेकिन चांदपुर व नूरपुर में तैनात किए गए धान क्रय केंद्र प्रभारियों ने कुटाई के बाद निकले चावल की ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

रविंद्र ट्रेडर्स के स्वामी ने भी कुटाई के बाद निकले चावल को बिजनौर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में नहीं पहुंचाया। 490.92 मीट्रिक टन धान से निकले 328 मीट्रिक टन चावल की देनदारी रविंद्र ट्रेडर्स पर बनती थी। रविंद्र ट्रेडर्स द्वारा 29 मीट्रिक टन चावल का संप्रदान भारतीय खाद्य निगम बिजनौर में कराया। जिसके समायोजन के उपरांत 299.716 मीट्रिक टन चावल की देयता रविंद्र ट्रेडर्स पर लंबित है। जांच के बाद जिला खाद्य विपणन अधिकारी बिजनौर ने रविंद्र ट्रेडर्स जलीलपुर के रविंद्र कुमार, एसएफसी चांदपुर धान क्रय केंद्र प्रभारी मेहंदी हसन, केंद्र प्रभारी उपमंडी नूरपुर सौवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed