{"_id":"60b285ac8ebc3e89985744af","slug":"report-filed-on-doctor-for-fraudulent-marriage-nazibabad-news-mrt5404247118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर धोखाधड़ी से विवाह करने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक पर धोखाधड़ी से विवाह करने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ विवाहित होने के बावजूद धोखाधड़ी से शादी करने, जबरन गर्भपात कराने तथा पहली पत्नी से हमसाज होकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
सीएचसी समीपुर निवासी अर्चना सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सीएचसी कासमपुर गढ़ी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वयं को चिकित्सक की पत्नी बताने वाली महिला अर्चना का कहना है कि वह गाजियाबाद में डीईओ पद पर तैनात थीं। वहीं पर डॉ. सर्वेश निराला मेडिकल अफसर थे। वर्ष 2016 में डॉ. सर्वेश निराला ने स्वयं को अविवाहित बताकर उनके साथ विवाह किया। अक्तूबर 2018 में चिकित्सक ने अपना स्थानांतरण सीएचसी नजीबाबाद करा लिया और उसे साथ रहने का दबाव बनाते हुए पद से इस्तीफा करा दिया।
महिला का आरोप है कि नजीबाबाद आने पर उसे चिकित्सक के विवाहित होने और एक पुत्री होने का पता चला। विरोध करने पर चिकित्सक ने उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और कई बार उसका धोखाधड़ी से गर्भपात कराया। चिकित्सक ने 19 मई 2021 को रात्रि में उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया। बचाने आए समीपुर अस्पताल के एक चिकित्सक और उसकी पत्नी से भी मारपीट की। अर्चना सिंह ने इस संबंध में सीओ गजेंद्र पाल सिंह से भी मिलकर शिकायत की थी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने डॉ. सर्वेश निराला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, डॉ. सर्वेश निराला ने अर्चना सिंह द्वारा पत्नी होने का आरोप निराधार बताया। चिकित्सक का कहना है कि अर्चना सिंह धर्मपत्नी होने का सबूत पेश करें। चिकित्सक ने महिला पर जबरन उनके आवास पर षड्यंत्र के तहत कब्जा करने और ब्लैकमेल करने की नीयत से झूठी रिपोर्ट का सहारा लेने का आरोप लगाया है।