फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against teacher and management for misbehaving with student

Bijnor News: छात्रा से अभद्रता में शिक्षक, प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against teacher and management for misbehaving with student
नगीना। 12वीं की छात्रा के साथ अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी करने में शिक्षक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्राथमिकी में लाला राधेश्याम अकादमी के प्रबंधन पर भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप है। पीड़ित छात्रा के पिता ने प्राथमिकी में बताया कि उनकी बेटी एलआरएस अकादमी में 12वीं की छात्रा है। आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को दिन में करीब 11 बजे उसकी पुत्री जब अपनी कक्षा में अन्य विद्यार्थियों के साथ आंतरिक परीक्षा दे रही थी, तभी शिक्षक इरशाद अहमद ने गलत तरीके से उसकी पुत्री का गला पकड़कर उठा लिया। आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसकी कॉपी फाड़कर फेंक दी और धक्के देकर कक्षा से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

उसकी पुत्री ने घर आने पर यह सारी घटना उसे व परिवारजनों से बताई। परिवार वालों के साथ 23 अप्रैल को स्कूल पहुंचकर मैनेजमेंट से शिक्षक इरशाद अहमद की शिकायत की तो मैनेजमेंट ने भी उसे व घरवालों के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौच कर अपमानित किया। धमकी दी कि अगर बात को आगे बढ़ाया तो तुम्हारी बेटी का चरित्र खराब कर देंगे और टीसी काटकर तुम्हारे हाथ में रख देंगे और ऐसी टीसी काटी जाएगी की किसी और स्कूल में भी भविष्य में प्रवेश नहीं ले सकेगी। यह भी धमकी दी कि हमारे परिवार वाले व रिश्तेदार कई विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
विज्ञापन

बता दें कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी स्कूल पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। बृहस्पतिवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से मिलकर शिक्षक व स्कूल मैनेजमेंट की लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजेश सिंह सोलंकी का कहना है कि कि आरोपी शिक्षक व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूल प्रबंधक संजीव अग्रवाल ने कहा कि मैनेजमेंट व शिक्षक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed