फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ???-???? Report filed against four including mother and son

मां-बेटे सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Oct 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
???-???? Report filed against four including mother and son
मां-बेटे सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

स्योहारा। सऊदी अरब में काम कर रहे पुत्र के साथ धोखाधड़ी कर मां ने दूसरे बेटे ने करीब 34 लाख 95 हजार रुपये संपत्ति अपने नाम करा ली। पीड़ित ने तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर मां और भाई सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला पटवारीयान निवासी एहतेशाम अहमद पुत्र मोहम्मद यामीन ने तहरीर में बताया कि वह सन 2010 से सऊदी अरब में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता था, जिससे उसे हर महीने एक लाख रुपये की कमाई होती थी। पैसों को वह अपनी मां दिलशाद बानो व छोटे भाई जीशान अहमद के ओरिएंटल बैंक, केनरा बैंक व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों में भेजता था। साथ ही वह अपने बड़े भाई मोहम्मद शाहिद के साले मुजीब उर रहमान व शुजा उर रहमान पुत्रगण अहमद सईद निवासी ओखला विहार नई दिल्ली के एचडीएफसी खाते में भेजता था, जिसमें प्रार्थी ने लगभग 28 लाख 21 हजार रुपये मां दिलशाद बानो के खाते में एक लाख रुपये छोटे भाई जीशान अहमद के खाते में पांच लाख 45 हजार मुजीब उर रहमान 24 हजार सूजा उर रहमान के खाते में भेजे थे।
विज्ञापन

भेजे गए इन रुपये को उसकी मां और भाई संपत्ति खरीदने में लगाने की बात करते थे। झूठ बोलकर मंगाए गए रुपयों से स्योहारा, ओखला विहार व शाहीन बाग नई दिल्ली में खरीदी गई संपत्ति में धोखाधड़ी और जालसाजी कर फर्जी तौर से सारी संपत्ति उक्त लोगों ने अपने नाम करा ली, जबकि उसका इस संपत्ति में कहीं भी नाम दर्ज नहीं था। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने उसको मारने के लिए कुछ लोगों को सुपारी भी दे रखी है। पीड़ित ने तहरीर पर पुलिस ने दिलशाद बानो पत्नी मोहम्मद यामीन, जीशान अहमद पुत्र मोहम्मद यामीन, मुजीब उर रहमान पुत्र अहमद सईद व शुजा उर रहमान पुत्र अहमद सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed