{"_id":"60b25746b74b4d5c1e79070b","slug":"report-against-twelve-after-two-injured-for-taking-bath-in-front-of-a-mosque-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर : मस्जिद के सामने बरात लेकर जाने को लेकर मारपीट, दो घायल, छह नामजद समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर : मस्जिद के सामने बरात लेकर जाने को लेकर मारपीट, दो घायल, छह नामजद समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 29 May 2021 08:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 May 2021 08:36 PM IST
सार
तनाव की स्थिति को देखते हुए सर्किल के शेरकोट तथा रेहड़ थाने की पुलिस को बुला लिया गया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
bijnor police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बारातियों के मस्जिद के सामने से जाने के मामले को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने छह लोगों को नामजद कराते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
अफजलगढ़ के थानाक्षेत्र में ग्राम रसूलपुर निवासी बेगराज सिंह की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को उसकी पुत्री की शादी थी। रात को लगभग साढ़े दस बजे बाराती खाना खाने के बाद आराम करने के लिए धर्मशाला की और जा रहे थे।
विज्ञापन
बाराती जैसे ही गांव की सुनहरी मस्जिद के पास पहुंचे वैसे ही वहां पहले से मौजूद 12 लोगों ने रास्ता रोक दिया तथा मस्जिद के सामने से जाने से मना करने लगे। कारण पूछने पर उन्होंने ईंट तथा पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इसमें बब्बू उर्फ धर्मवीर तथा पवन घायल हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पंहुचते ही आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने खालिद, गुलफाम, नजर, इकरार, फरमान तथा सुल्तान को नामजद कराते हुए 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। तनाव की स्थिति को देखते हुए सर्किल के शेरकोट तथा रेहड़ थाने की पुलिस को बुला लिया गया। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।