{"_id":"629cfbd9481d613ae46c0cf6","slug":"report-against-the-chairman-and-manager-of-pnb-in-embezzlement-bijnor-news-mrt591692369","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों से गबन में पीएनबी के चेयरमैन और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट 18-32-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों से गबन में पीएनबी के चेयरमैन और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट 18-32-49
विज्ञापन
गबन में पीएनबी के चेयरमैन और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट
नहटौर(बिजनौर)। किसान क्रेडिट कार्ड के खाते से 4,77,000 रुपये के गबन और फर्जी हस्ताक्षर से 36,83,000 रुपये के लेनदेन में पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन, उपमहाप्रबंधक, प्रबंधक व बैंक के कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित किसान के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए थे, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में कई अन्य किसानों के खाते से गबन करने की बात भी कही गई है। कई सालों से चल रही इस गड़बड़ी के चलते ही बैंक के एक कर्मी ने आत्महत्या भी कर ली थी।
नहटौर की पंजाब नेशनल बैंक आर्य मार्केट शाखा में किसानों के खातों में हेराफेरी करने का मामला साल 2020 में उजागर हुआ था। उस वक्त किसानों ने काफी हंगामा भी किया, कई दिनों तक यह मामला चला, जिसमें जांच भी शुरू हुई थी। अब उसी मामले में गांव धींगरपुर निवासी किसान राजीव चिकारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक आर्य मार्केट शाखा नहटौर में उसका किसान क्रेडिट कार्ड का खाता है। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर काफी किसानों के खातों में हेराफेरी करते हुए गबन कर लिया था। उसके खाते से भी 4,77,000 रुपये का गबन किया गया।
आरोप है कि उसके खाते से वर्ष 2017 से 2019 तक कई बार हेराफेरी करते हुए संजीव कुमार, कपिल कुमार, खुर्शीद खान, अब्बास हुसैन, विपिन कुमार, राहुल कुमार, राम सिंह के खातों में 36,83,000 रुपये भेजना दिखाया गया। फर्जी हस्ताक्षर से किए गए फर्जी लेनदेन करने का उसे पता चला तो वह कई बार बैंक गया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ऋषभ व पत्नी रेखा के संयुक्त खाते में नियमित किस्त जमा होने के बावजूद भी उसे एनपीए कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि बैंक में कई किसानों के खातों में हेराफेरी का मामला खुलने पर एक बैंक कर्मचारी प्रदीप कुमार ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अब इस मामले में किसान राजीव चिकारा की ओर से पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन हैड आफिस द्वारका सेक्टर 21 नई दिल्ली, उपमहाप्रबंधक बिजनौर, प्रबंधक आर्य मार्केट शाखा नहटौर और शाखा के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।