{"_id":"5d83ce278ebc3e93cf656ec3","slug":"report-against-more-than-50-in-garmalpur-case-nazibabad-news-mrt4442403112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, 50 के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, 50 के खिलाफ केस दर्ज, पांच गिरफ्तार
Fri, 20 Sep 2019 06:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों को पीटने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही कार्रवाई करते हुए पांच नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस की कार्रवाई से गांव में सन्नाटा छाया है। अधिकांश ग्रामवासी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बुधवार को गढ़मलपुर में बच्चा चोरी के शक में ग्रामवासियों ने एक व्यक्ति को घेर लिया था और जमकर पिटाई की थी। सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने ग्रामवासियों को समझाने का प्रयास किया था। मगर, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामवासियों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान ग्रामवासियों और पुलिस की झड़प भी हुई थी। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी संजय पांचाल के निर्देशन में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच लाठियां फटकार कर मामला शांत किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी की अफवाहें और दहशत में लोग, फिर एक महिला को पीटा, 70 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से 12 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभद्रता करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। नामजद ग्रामवासियों में मोखा सिंह, रिशु, तिलक, टीकम, अजय, टिल्लू, साबिर, रवि, विशाल, सुरेंद्र मोहसिन शामिल है। साथ ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोखा सिंह, शशिकांत सिंह, टीकम, साबिर, मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामवासियों में हड़कंप मचा है। कई आरोपी घर के ताले लगाकर फरार है।
सीओ से लगाई गुहार
गांव गढ़मलपुर की अमरवती, संतोष, गीता, सुदेश, नरेशो, बबीता, संगीता आदि महिलाएं बृहस्पतिवार को सीओ महेश कुमार से मिली। महिलाओं ने सीओ को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। महिलाओं ने निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की भी मांग की। उधर, सीओ ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/