{"_id":"642e640add4fda13f80f2807","slug":"renowned-cement-businessman-murderd-by-hanging-burnt-the-dead-body-while-he-was-going-to-temple-in-bijnor-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: दिनदहाड़े खौफनाक हत्या से दहला नगीना, नामी व्यापारी को दी दर्दनाक मौत, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: दिनदहाड़े खौफनाक हत्या से दहला नगीना, नामी व्यापारी को दी दर्दनाक मौत, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह
Thu, 06 Apr 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:48 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह एक खौफनाक हत्या को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यापारी को फांसी पर लटकाया गया और फिर जला दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि वीभत्स तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जलाया गया शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक नामी व्यापारी की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के ग्राम बघाला में गुरुवार सुबह शिव मंदिर पर पूजा करने गए व्यापारी बलराज सिंह चौहान (50) की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में व्यापारी को फांसी पर लटकाया फिर जलाया शव, मेरठ में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया व्यापारी को फंदे पर लटकाकर, बाद में उसके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग से जलाया गया। जिससे उसकी तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। व्यापारी की दर्दनाक हत्या के मामले के सामने आने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने काफी जांच पड़ताल की लेकिन इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यापारी की हत्या के बाद परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बलराज नहतौर सीमेंट व सरिया की दुकान करता है और क्षेत्र का बड़ा व्यापारी है।