फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remembering the martyrs of Karbala

करबला के शहीदों को याद कर रोए जायरीन

Sat, 20 May 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
 Remembering the martyrs of Karbala
दरगाह पर जुमे के नमाजियों को खिताब करते कुर्रतुल एन मुज्तबा। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी दरगाह परिसर में मातमी मजलिसों और जुलूस से माहौल गमगीन है। हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत और उन पर हुए जुल्म की दास्तां सुनकर जायरीन जार-जार रोने और सीनाजनी के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में जायरीनों ने जुमे की नमाज अदा कर दुनिया में अम्नोअमान की दुआ की।नजफे हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह परिसर में अलम जुलूस, नोहा और मरसियाख्वानी के साथ शम्सुल हसन हॉल से मौला ए कायनात के जिक्र के साथ गमगीन माहौल में जायरीन दरगाह परिसर की जियारत कर मन्नतें मांगने में मशगूल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को नौगांवा से आए मौलाना कुर्तुल एन मुज्तबा ने दरगाह परिसर स्थित मस्जिद में हजारों जायरीनों को जुमे की नमाज पढ़ाई। नमाजियों से खिताब में मौलाना ने कहा कि नमाज ए जुमा अल्लाह और रसूल की अजीम कांफ्रेंस के रूप में करार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हफ्ते अल्लाहताला ने हमें एक साथ बैठकर दीन के जिक्र के साथ अपने मसाइल के बारे में सोचने का मौका दिया है। उन्होंने बुराइयों से दूर रहने, अखलाक और अदब को जिंदगी में उतारने तथा औरतों को पर्दे का एहतराम करने की सलाह दी।


उधर, शम्सुल हसन हॉल से नसीमुल बाकरी के संचालन में शुक्रवार को दिनभर मातमी मजलिसें मुनक्किद की गईं।

मजलिस को खिताब करते हुए बनारस से आए जोगीरम्पुरी दरगाह पर जुमे के नमाजियों को खिताब करते कुर्रतुल एन मुज्तबा।मौलाना एजाज हसनैन, मौलाना फसीह हैदर, मौलाना शिकोह हैदर, मौलाना कुर्रतुल एन मुज्तबा ने कहा कि करबला की जंग हक और बातिल की जंग थी।

इल्म के सहारे ही हजरत इमाम हुसैन उनके 72 साथियों ने क्रूर बादशाह यजीद की फौज को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed