{"_id":"62586359458462548e656ecb","slug":"remembering-the-martyred-firefighters-bijnor-news-mrt58455132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को किया याद
बिजनौर। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाते हुए अग्निकांड में शहीद हुए कर्मियों को याद किया गया। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सलामी दी गई। वहीं, अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बृहस्पतिवार को फायर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर मालवाहक जहाज में आग गई थी। जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे। आग बुझाते हुए जहाज में अचानक विस्फोट होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे। उन जांबाज दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन धारण किया। वहीं, एसपी ने जन जागरूकता अभियान के तहत अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि बिजनौर में साल 2021 में 362 अग्निकांड हुए हैं। जिनमें 25 आदमी एवं 15 पशुओं को बचाया गया है।