फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Religious places will open conditionally from today

सशर्त आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल

Sun, 07 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Religious places will open conditionally from today
नजीबाबाद की नजीबुद्दौला मकबरा मस्जिद की सफाई करते कमेटी सदस्य। - फोटो : NAZIBABAD
सशर्त आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। प्रदेश सरकार द्वारा धर्मस्थलों को खोले जाने की गाइड लाइन पर अमल करते हुए सैनिटाइज करने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यवस्था बनाने में प्रबंध समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के अनुसार विभिन्न धर्मस्थलों पर सोमवार से श्रद्धालु पूजा-अर्चना और इबादत के लिए सरकार की गाइड लाइन के अनुसार पहुंचेंगे। क्षेत्र के मोटा महादेव शिव मंदिर, संतोषी माता मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच रखने की तैयारियां की गईं है। मोटा महादेव स्वयंभू सिद्धपीठ मंदिर पर पुजारी शशिनाथ ने मंदिर परिसर को सैनिटाइज कराकर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए व्यवस्था की। गुरुद्वारा गुरु श्री सिंह सभा नजीबाबाद के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में संगत सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आरदास आदि में भाग ले सकेगी। गीता भवन मंदिर कमेटी के प्रबंधक डॉ. एसके जौहर और पंडित भोलानाथ शास्त्री ने बताया कि मंदिर में प्रसाद वितरण, तिलक और रक्षा सूत्र बांधना प्रतिबंधित रहेगा। उधर सेंटमेरी चर्च के व्यवस्थापक फादर वर्गीस के नेतृत्व में चर्च को आम श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारियां पूरी की गईं है।
विज्ञापन

धर्मस्थलों को सैनिटाइज कराएगी नगरपालिका
नजीबाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा धर्मस्थलों में सशर्त पूजा-अर्चना और इबादत की अनुमति के बाद नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां ने नगर के सभी धर्मस्थलों को सोमवार को सैनिटाइज कराने का निर्णय लिया है। उधर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मो. ईसा ने बताया कि सोमवार को मुस्लिम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पांचों वक्त की नमाज अदा करेंगे। मौलाना ईसा ने कहा कि मस्जिदों में फर्श पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज पढ़ी जाएगी, नमाजियों को घर से वजू करके आना होगा, मस्जिद में टॉयलेट, वजू आदि की सुविधा नहीं होगी।

नजीबाबाद - पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां।

नजीबाबाद - पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधक नरेंद्र सिंह वाधवा।

नजीबाबाद - गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधक नरेंद्र सिंह वाधवा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - चेयरपर्सन सबिया निशात।

नजीबाबाद - चेयरपर्सन सबिया निशात।- फोटो : NAZIBABAD

जीबाबाद - मौलाना मो.ईसा।

जीबाबाद - मौलाना मो.ईसा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद - प्रबंधक गीता भवन मंदिर डॉ. एसके जौहर।

नजीबाबाद - प्रबंधक गीता भवन मंदिर डॉ. एसके जौहर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed