{"_id":"632f48790cd44f3955657e88","slug":"regulated-area-limit-expansion-exercise-started-nazibabad-news-mrt606725285","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनियमित क्षेत्र की सीमा का होगा विस्तार, किरतपुर को सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनियमित क्षेत्र की सीमा का होगा विस्तार, किरतपुर को सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
विनियमित क्षेत्र सीमा विस्तार की कवायद शुरू
नजीबाबाद। विनियमित क्षेत्र नजीबाबाद की सीमा विस्तार की कवायद शुरू की गई है। नगर सीमा से सटे गांवों को शामिल कर नजीबाबाद में करीब ढाई दशक पूर्व विनियमित क्षेत्र व्यवस्था लागू की गई थी। संभागीय नियोजन खंड मुरादाबाद ने किरतपुर सहित हाईवे और बाईपास मार्गों से जुड़े करीब तीन दर्जन गांव के साथ सीमा विस्तार की योजना बनाई है।
नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश से संबंध संभागीय नियोजन खंड मुरादाबाद ने विनियमित क्षेत्र नजीबाबाद के सीमा विस्तार की योजना तैयार की है। संभागीय नियोजन खंड विनियमित क्षेत्र नजीबाबाद में तहसील के किरतपुर सहित क्षेत्र के करीब तीन दर्जन गांवों को सीमा में शामिल करने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है। संभागीय नियोजन खंड और विनियमित क्षेत्र ने प्रस्तावित सीमा विस्तार योजना की आवश्यकता में विनियमित क्षेत्र की योजना प्रारूप का कार्य प्रगति पर होने, आसपास के क्षेत्रों में बाईपास मार्ग योजना प्रभावी ढंग से लागू होने, हाईवे और बाईपास से जुड़े गांव के तेजी से विकसित होने का तर्क देते हुए विनियमित क्षेत्र सीमा विस्तार को जरूरी बताते हुए प्रस्तावित योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। संभागीय नियोजन खंड सीमा विस्तार के लिए तैयार किए गए प्रारूप में संशोधन के साथ जल्द ही शासन को सीमा विस्तार प्रारूप भेजेगा। शासन से हरी झंडी मिलते ही किरतपुर तथा संबंधित गांव में विनियमित क्षेत्र व्यवस्था लागू की जाएगी। योजना लागू होने के बाद सीमा में शामिल किरतपुर सहित संबंधित गांव के व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कॉलोनी निर्माण और मकान आदि बनाने के लिए निर्धारित फीस जमा करने, नक्शे आदि स्वीकृत कराना आवश्यक होंगे। योजना लागू होने के बाद विनियमित क्षेत्र कार्यालय के माध्यम से सरकार को बड़ा राजस्व प्राप्त होगा। (संवाद)
किरतपुर के अतिरिक्त इन गांव को सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव
नजीबाबाद। विनियमित क्षेत्र सीमा विस्तार में किरतपुर के अतिरिक्त पुरनपुर नरोत्तम, फतेहउल्लापुर दुर्ग, सैदपुरी, दाउदपुर नन्हेड़ा, इब्राहीमपुर बहाउद्दीन, परतापुर, नजीमपुर, कल्हेड़ी बिला एहतमाली, कल्हेडी़ एहत., नंगला उब्बन, मुबारकपुर, हकीमपुर दुर्ग, मो.अलीपुर हृदय बिला एहत., धनसीनी, नारायणपुर इच्छा एहत. और बिला एहत., मो. अलीपुर हृदय एहतमाली, नंगला हरदास, हकीमपुर दिसौंदी एहत, खलीलपुर शामिल है। इनके अतिरिक्त वीरपुर, साहनपुर संतोकी, गिरदावर साहनपुर, रामपुर मंगल, रानीपुर, पूरनपुर गढी़ एहतमाली व बिला एहतमाली,महावतपुर नाथे अहत, मीरपुरदुर्ग,भोगपुर, मो. अमीखानपुर, बीरूवाला, मथुरापुर मोर, मुर्शदपुर, रघुनाथपुर, शाहजहांपुर, बसेड़ी, खुशालपुर मड़का, अगुपुरा प्यारा, सरवनपुर नूरपुर डहेरा, हाजीपुर शाह अलीपुर नकी, मुस्वीखानपुर, इब्राहीमपुर जमालुद्दीन, ढाकी साधो,भनेड़ा, मुबारकपुर मेरा, नगला इस्लाम, मोहिउद्दीनपुर, चांडक दुर्ग, सराय जलाल, जीवन सराय, शाहपुर सुक्खा क्षेत्र के गांव शामिल हैं।