फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regretted by the comments on Hazrat Fatima, Mary

हजरत फातिमा, मरियम पर टिप्पणी से गुस्सा

Sat, 25 Nov 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Regretted by the comments on Hazrat Fatima, Mary
बिजनौर में मौन जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एक न्यूज चैनल के एंकर रोहित सरदाना ने हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा और ईसा मसीह की मां मरियम पर टिप्पणी कर दी थी। इसके विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मौन जुलूस निकाला। शिया, सुन्नियों ने एक साथ जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र सिंह को सौंपा। 
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बुल्ला के चौराहे पर एकत्र हुए और हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। मिशन ए हुसैन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद मुनव्वर अब्बास जैदी ने कहा कि रोहित सरदाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने रसूल ए खुदा की बेटी, पत्नी और शहजादियों के खिलाफ अपशब्द कहे हैं। अरूज जैदी ने कहा कि देवी-देवता हों या किसी भी धर्म की महान हस्तियां, बोलने की आजादी के नाम पर किसी के खिलाफ अपशब्द नहीं कहे जाने चाहिएं। ऑल इंडिया मुस्लिम फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष परवेज आफताब ने कहा कि धर्म के खिलाफ की जा रही टिप्पणी देश और समाज के हित में नहीं हैं। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में रोहित सरदाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रासुका लगाने, टीवी चैनल द्वारा इस घिनौने कृत्य पर माफी मांगने, रोहित सरदाना को चैनल से निकालने और इस तरह के मामलों में कानून बनाए जाने की मांग की। इस दौरान अफजाल जैदी, सैय्यद मुस्तफा कमाल, आरिफ हसनैन, परवेज विकार, मोहम्मद मेहंदी, सैय्यद जैदी, अफरोस जैदी, हसनैन नकवी, नासिर अब्बास, मौलाना कारी अरशाद कासमी, मोहम्मद खालिद, मौलाना कारी वाजिद, मुफ्ती इनायतुल्लाह, मोहम्मद नईम, डॉ. शादाब अतहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed