{"_id":"61be275bffdcd818d43dc51c","slug":"registration-for-national-talent-search-examination-begins-bijnor-news-mrt5696885145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
बिजनौर। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण दसवीं में अध्ययनरत छात्र करा सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन होना है।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा अगले माह 16 जनवरी को प्रस्तावित है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। बताया गया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में वर्ष 2021 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी पंजीकरण कराने के लिए अर्हत हैं। पंजीकरण ऑनलाइन है। पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर है। पंजीकरण वेबसाइट www.entdata.co.in पर कराना है।
डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एससी वर्ग के विद्यार्थियों को 30 रुपये तथा अन्य वर्ग के छात्रों को 50 रुपये परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना है। प्रमाणपत्र अंतिम तिथि से पूर्व का बना होना चाहिए।
ये मिलेगी छात्रवृत्ति
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कक्षा 11 व 12 में 1250 रुपये, स्नातक तथा परास्नातक में 2000 रुपये तथा पीएचडी में यूजीसी मानकों के अनुसार छात्रवृत्ति प्रति माह मिलेगी। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं। विद्यालय छात्र को परीक्षा की जानकारी दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।