{"_id":"68ffc41ef474fe68b30794ee","slug":"registered-doctor-not-found-during-inspection-ultrasound-sealed-bijnor-news-c-27-1-bij1027-163744-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निरीक्षण में नहीं मिला पंजीकृत चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निरीक्षण में नहीं मिला पंजीकृत चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड सील
Tue, 28 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अफजलगढ़ में सरकारी अस्पताल के सामने ए टू जेड नाम से अल्ट्रासाउंड संचालित था। यह अल्ट्रासाउंड केंद्र करीब एक साल से विभाग में पंजीकृत था।
डीएम के यहां अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पंजीकृत चिकित्सक कार्यरत नहीं होने की शिकायत की थी। सोमवार को टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने पहुंची। यहां टीम को मौके पर वैध चिकित्सक नहीं मिला।
पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. केके राहुल ने कहा कि मौके पर अल्ट्रासाउंड मशीन चालू मिली। केंद्र पर मरीज बैठे हुए थे। पंजीकृत चिकित्सक के मौके पर नहीं मिलने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकमल, नोडल अधिकारी डाॅ. केके राहुल आदि मौजूद रहे।