{"_id":"61b63f08d5fb354e8b5bbf3d","slug":"regional-mahapanchayat-of-bhakiyu-on-15-december-nazibabad-news-mrt568768418","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की क्षेत्रीय महा पंचायत 15 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की क्षेत्रीय महा पंचायत 15 दिसंबर को
विज्ञापन
भाकियू की क्षेत्रीय महापंचायत 15 दिसंबर को
नजीबाबाद। प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों की बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। 15 दिसंबर को नजीबाबाद तहसील परिसर में किसान सिंचाई, विद्युत, खस्ताहाल संपर्क मार्गों को लेकर महा पंचायत करेंगे।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार गोपेश तिवारी ने 15 दिसंबर को नजीबाबाद तहसील में भारतीय किसान यूनियन की महा पंचायत के मुद्दों पर किसान प्रतिनिधियों से जानकारी की। प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिंह, महेंद्र सिंह सहित किसान प्रतिनिधियों ने एसडीएम को किसानों की सिंचाई बिजली और खस्ताहाल संपर्क मार्गों से संबंधित मांगों से अवगत कराया।
किसान प्रतिनिधियों ने नहरों में पानी छोड़ने, विद्युत समस्याओं के निराकरण और खस्ताहाल संपर्क मार्गों के प्रति लोनिवि की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने यूनियन की लंबित मांगों से भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। 15 दिसंबर को क्षेत्रीय महा पंचायत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए बुलाने की प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों ने मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने किसानों को उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में भोपाल सिंह, विजय सिंह तोमर, करतार सिंह, मोनू, अमित पाल, प्रमोद कुमार, राजवीर सिंह सहित अनेक किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।