{"_id":"590ccab74f1c1b4a6344399b","slug":"recruitment-program-of-electoral-rolls-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 06 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले के नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों का पुन: पुनरीक्षण शुरू हो गया है। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 25 मई को होगा।
एडीएम मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका तथा नगर पंचायत की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम में नगरीय निकायों के परिसीमन के अनुसार ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली तैयार कराया जाना पांच मई से आठ मई तक, ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन नौ मई, ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे एवं आपत्तियों का प्राप्त करना नौ से 15 मई तक, दावों तथा आपत्तियों का निस्तारण 16 मई से 19 मई तक, पूरक सूचियों को तैयार करना 20 से 24 मई तक तथा अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 25 मई को किया जाना है। अधिशासी अधिकारियों को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।