फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Recruitment of drivers will take place in the depot on October 8.

Bijnor News: डिपो में आठ अक्तूबर को होगी चालकों की भर्ती

Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of drivers will take place in the depot on October 8.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर डिपो में चालकों की कमी चल रही है। इसकी वजह से कभी-कभी रोडवेज बसों के पहिए भी नहीं घूमते हैं। चालकों की कमी दूर करने के लिए डिपो में आठ अक्तूबर को भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।

डिपो में करीब 50 चालकों की कमी चल रही है। जिसे दूर करने के लिए लगातार संविदा पद पर चालकों की भर्ती की जा रही है। इसी बीच अब आठ अक्तूबर को सुबह 10 बजे भर्ती का आयोजन हो रहा है। इससे पहले अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय में कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यार्थी की लंबाई पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। अभ्यर्थी का दो पासपोर्ट साइज फोटो, जो दो माह पुराना हो। भारी मोटर वाहन चलाना जानता हो।
विज्ञापन

इसके अलावा भारी वाहन लाइसेंस दो वर्ष पुराना होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास की टीसी और अंकतालिका, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र विभाग में जमा करें। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि डिपो में आठ अक्तूबर को संविदा पद पर चालकों की भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed