{"_id":"5873d6f24f1c1b1529ba9062","slug":"record-sugar-mills-built-in-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिलों ने रिकवरी में बनाया रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिलों ने रिकवरी में बनाया रिकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की शुगर मिलों ने गन्ना रिकवरी में कई राज्यों को पछाड़ दिया है। इसी के साथ जिले की पांच शुगर मिल रिकवरी में देश की टॉप इलेवन शुगर मिलों में शामिल हो गई हैं।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले के किसानों ने इस बार ट्रैंच विधि से अर्ली वैरायटी का गन्ना अधिक रकबे में बोया। नतीजतन शुगर मिलों ने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू कर दी। पेराई सत्र के शुरू से ही शुगर मिलों की रिकवरी का ग्राफ बढ़ोतरी की ओर है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में बूंदकी की रिकवरी 11.43 प्रतिशत, बरकातपुर की रिकवरी 11.12 प्रतिशत, अफजलगढ़ की रिकवरी 11.18 प्रतिशत, नजीबाबाद की रिकवरी 11.10 प्रतिशत और धामपुर शुगर मिल की रिकवरी 11.09 प्रतिशत रही है।
इस प्रकार जिले के शुगर मिलों की रिकवरी उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, गुजरात, तमिलनाडु राज्यों से आगे निकल गई है। डीसीओ के अनुसार यह अपने में एक रिकार्ड है। रिकवरी बढ़ने से शुगर मिल समय से गन्ना मूल्य का भुगतान कर सकेंगी।