फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ravana's effigies will be burnt at 100 places in the district, preparations complete

Bijnor News: जिले में 100 स्थानों पर होगा रावण के पुतलों का दहन, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ravana's effigies will be burnt at 100 places in the district, preparations complete
- जुमे की नमाज और दशहरे की तैयारियों को लेकर पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

- दशहरा मेलों के आयोजन को लेकर जिले में सेक्टर व्यवस्था लागू
- जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा को लेकर जिले में उत्साह और उत्सव का माहौल है। जगह जगह मेले लगेंगे, जिनकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उधर, पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता बनाए रखने के लिए सेक्टर व्यवस्था को लागू कर दिया है। जिले में 100 जगहों पर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाना है।
शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस सक्रिय रही। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस लगातार नजर बनाए रहीं। उधर, दशहरा की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों के लिए भी पुलिस ने खाका बनाया। दशहरा मेलों के आयोजन के चलते जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को दशहरा पर्व के मौके पर जिले में 100 जगहों पर रावण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जाएगा। साथ ही 26 शोभायात्रा भी अलग अलग जगह निकाली जाएंगी। बता दें कि चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, बिजनौर में दशहरा पर करीब 72 छोटे-बड़े मेले लगते हैं। इन मेलों में काफी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर शहर में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
बिजनौर शहर के रामलीला मैदान में लगने मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में रामलीला मैदान के आस पास से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। शाम ढलते ही रामलीला मैदान में भीड़ बढ़ जाती है। इसके चलते बड़े वाहनों को बाईपास से होकर निकाला जाएगा।







जिले में दशहरा मेलों को लेकर सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिले में 100 जगहों पर रावण के पुतलों का दहन होना है, इन सभी मेलों में पुलिस बल की तैनात रहेगी। ....अभिषेक झा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed