फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rasulabad overhead tank construction incomplete

Bijnor News: रसूलाबाद का ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा

Thu, 14 May 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rasulabad overhead tank construction incomplete
कादराबाद। गांव रसूलाबाद में निर्धारित समय बीत जाने के डेढ़ वर्ष बाद भी ओवरहेड टैंक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बार-बार जल निगम के अधिकारियों से कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग के बाद भी ग्रामीणों की सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने डीएम से ओवरहेड टैंक का कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रसूलपुर आबाद के गांव रसूलाबाद में जल निगम द्वारा ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 26 सितंबर 2023 को कार्यदायी संस्था विटीएल गाजा जेवि के माध्यम से 972.26 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण 25 सितंबर 2024 को पूर्ण होना था। समय अवधि के डेढ़ वर्ष बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। इस ओवरहेड टैंक से गांव के दस हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलना है लेकिन अभी तक पाइप लाइन ही पूरी नहीं बिछाई गई है। जिले के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी पेयजल समस्या का कोई समाधान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

ग्रामीण विपिन यादव का कहना है कि करीब 54 किलोमीटर की पाइप लाइन क्षेत्र में बिछाई जानी थी। समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। इससे सरकारी योजना को पलीता लग रहा है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी रियाज अहमद का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते पेयजल की बहुत आवश्यकता है। गांव में लगे घरेलू हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। सरकारी हैंडपंप से काम चलाना पड़ रहा है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए।
हिरेंद्र शर्मा का कहना है की वर्षों से ग्रामीण टंकी के पानी की आस में हैं लेकिन अधिकारी इसमें रुचि नहीं लेते नजर आ रहे हैं। तीन साल बीतने पर भी उन्हें टंकी से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। उन्हें पेयजल सहित रोजमर्रा के कार्यों में दिक्कत हो रही है।

ग्रामीण महेंद्र शर्मा का कहना है कि इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के पांच गांव प्रेमपुरी, कटारमल, चकफेरी, रसूलपुर, रसूलाबाद को पेयजल आपूर्ति की जानी है। इससे पीने के पानी की समस्या से करीब 10 हजार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए।
इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि बोरिंग हो चुका हैं। शेष कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed