फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rashtriya Kisan Mazdoor Sangh and RLD demonstrated on Tehsil

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ व रालोद का तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Kisan Mazdoor Sangh and RLD demonstrated on Tehsil
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ व रालोद का तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन

चांदपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन व रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान संबंधी तीन अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
मंगलवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे तथा किसान संबंधी तीन अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के तीनों अध्यादेश पूर्ण रूप से किसान विरोधी हैं। सरकार को तीनों अध्यादेशों को वापस लेना होगा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन देने वालों में वेदप्रकाश, देवेंद्र सिंह, हरगुलाल कश्यप, सुनील कुमार, अनुज कुमार, ब्रजपाल सिंह, गोपी सिंह, परमजीत सिंह, भोलू सिंह आदि शामिल रहे। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील से गांव क्षेत्र के लिए बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ता बिजनौर रोड स्थित देवी मंदिर पर एकत्र होकर तहसील पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर सरकार के किसान विरोधी कृषि अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीरेद्र सिंह मौर्य को दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश सरकार वापस नहीं लेती तो रालोद आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष यशवीर सिंह तोमर, ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, रुहेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विरेंद्र सिंह, शाहिद प्रधान, धर्मवीर सिंह, शौकत अली, राजेंद्र सिंह, करन सिंह, तौफीक प्रधान, चौधरी निपेंद्र सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed