फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rangoli decoration in the courtyard

आंगन में रंगोली बनाकर की गई सजावट

Tue, 25 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rangoli decoration in the courtyard
आंगन में रंगोली बनाकर की गई सजावट
विज्ञापन

नगीना/नींदड़ू। दीपावली पर लोगों ने अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर रंगबिरंगी लाइटों से सजावट की। विधि विधान के साथ गणेश-लक्ष्मी पूजन किया।
मोमबत्ती और मिट्टी के दीयों से भी रोशनी की गई। वहीं देर रात तक लोगों ने खूब आतिशबाजी हुई। एक-दूसरे को मिठाई बांटकर दीपावली की बधाई देते रहे। महिलाओं व बच्चो ने आंगन में विशेष रूप से रंगोली बनाकर सजावट की। मुख्य बाजार में भीड़ के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने बड़े वाहनों व ई रिक्शा को मुख्य बाजार में जाने से रोके रखा। वहीं नींदडू में क्षेत्र के गांवों में दीपोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। लोगों ने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को सजाया तथा श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की।

आवासों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों हुई पूजा
अफजलगढ़/रेहड़। दीपावली का त्योहार परंपरागत तरीके के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोशनी कर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। आतिशबाजी कर दिवाली मनाई। सोमवार को नगर सहित क्षेत्र के सभी गांव में प्रकाश पर्व दीपावली खुशी के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने आवास तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर विशेष साज सज्जा कराई। युवाओं ने अपने घर व प्रतिष्ठानों पर रोशनी की इसके बाद आतिशबाजी कर दिवाली मनाई। हालांकि अधिकांश लोग तेज आवाज वाली आतिशबाजी से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed