मनोहरवाली में अब भी भरा है रामगंगा नदी का पानी
अफजलगढ़। गांव मनोहरवाली में पिछले दो दिन से रामगंगा का पानी गांव में घुसा है। इससे गांव वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम धामपुर धीरेंद्र चौहान व तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान ने गांव मनोहरवाली व भूतपुरी के गांव दल्लीवाला में दौरा किया। ग्रामवासियों ने गांव के मुख्य मार्ग कर कॉलोनी में जलभराव सहित अन्य समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।
शैलेंद्र कुमार, शमीम अहमद, मो. इंतजार, प्रह्लाद कुमार, विजय कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे से मनोहरवाली गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रामगंगा नदी के पानी का जलभराव हो गया है। सड़क पर दो फिट पानी भरकर खड़ा हो गया है। पानी की निकासी नहीं हो रही है। दुपहिया सवार व पैदल चलने वसलों को कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही है। गांव वालों ने बताया कि गांव में रामगंगा का पानी घुस गया था लेकिन अब नदी के पानी पानी कम होने लगा है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अभी भी तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है।। एसडीएम ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।