फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramganga dam water level reached 353.980 meters

रामगंगा बांध का जलस्तर 353.980 मीटर पहुंचा

Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ramganga dam water level reached 353.980 meters
रामगंगा बांध का जलस्तर 353.980 मीटर पहुंचा
विज्ञापन

कालागढ़। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण रामगंगा बांध के जलाशय के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बांध का जलस्तर 353.980 मीटर हो गया है। सोमवार की सुबह आठ बजे जलस्तर 353.920 मीटर था। बांध के जलाशय में पर्वतों से पानी आ रहा है। हालांकि मैदानी इलाके में बारिश नहीं हो रही है। अगस्त के महीने में बांध के जलाशय का जलस्तर 355 मीटर अधिक आने वाले पानी को नदी में छोड़े जाने का प्राविधान है। जिससे मैदानी इलाके में रामगंगा नदी में पानी चलता है। अभी बांध के जलाशय में जलस्तर 355 मीटर होने में एक मीटर की कमी है। 355 मीटर पानी होने पर बांध प्रशासन उच्च अधिकारियों के आदेशों पर नदी में पानी की निकासी करता है। रामगंगा बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी का कहना है कि सहायक अभियंता की बांध पर लगातार ड्यूटी की जा रही है। प्रत्येक घंटे जलस्तर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed