{"_id":"56f048cc4f1c1bea1af14d4e","slug":"ram-kumar-singh-was-cremated-dhankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए रामकुमार सिंह धनकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए रामकुमार सिंह धनकड़
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
भाकियू नेता रामकुमार धनकड़ की शवयात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बिजनौर के टिकैत कहे जाने वाले भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वयोवृद्ध सदस्य रामकुमार सिंह धनकड़ सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने उनके पार्थिव शरीर को संगठन की चादर ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। रामकुमार सिंह धनकड़ का रविवार शाम एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। परिजन उनके पार्थिव शरीर को गांव मंगोलपुरा स्थित पैतृक आवास ले गए थे। जिले भर के किसान उनकी अंतिम यात्रा में भाकियू के झंड़े लेकर शामिल हुए। गांव मंगोलपुरा से प्रदर्शनी चौक तक अंतिम यात्रा जुलूस की शक्ल में पैदल ही निकाली गई। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, सपा विधायक रुचि वीरा, रालोद के वेस्ट यूपी प्रवक्ता प्रवीण सिंह देशवाल और जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, राहुल देशवाल, मास्टर इंद्रमणि, एसडीएम सदर अजय तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा सहित कई जिलों के भाकियू जिलाध्यक्षों और शुगर मिल के अधिकारियों ने रामकुमार सिंह धनकड़ को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष ठाकुर रामौतार सिंह, वेस्ट यूपी प्रभारी राजेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह, इनामुल्ला खां, जिला महासचिव दिगंबर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन